हाथी अपनी बनावट के कारण हमेशा ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। जहां भी हाथी दिख जाए, लोग हुजूम लगा लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ केरल थाटेकड में। इलाके की उरुलंथान्नी नदी पार करते हुए एक हाथी का बच्चा एक गड्ढे में जा फंसा।
इतना महंगा शादी का कार्ड की बस जाये किसी गरीब का घर…
हाथियों के झुंड ने भी उसकी मदद की लेकिन बच्चा नहीं निकल पाया। हाथी के बच्चे पर वन कर्मियों की नजर पड़ गई। वन कर्मियों ने उसे गड्ढे से निकालने के लिए कमर कसी। देखते ही देखते वहां लोगों की जमावड़ा लग गया। जेसीबी मशीन का सहारा लिया गया।
आखिरकार हाथी का बच्चा गड्ढे से निकल आया। इस दौरान हाथी के बच्चे की मां कुछ और हाथियों के झुंड के साथ मौके पर आ चुकी थी। जैसे ही उसका बच्चा उसके पास पहुंचा, उसने अपनी सूड़ उठा कर गांववालों और वनकर्मियों को आभार व्यक्त किया। उसकी यह प्रतिक्रिया देख लोग भावुक हो गए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इसे देख आप समझ जाएंगे कि बेजुबान जानवरों में भी इंसानियत होती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features