लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी का आज लम्बी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। पूर्व राज्यपाल के निधान पर यूपी राज्यपाल श्री राम नाईक ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

27 मार्च 1936 को राजस्थान में जन्मे श्री जोशी ने राज्यपाल रहने से पहले कई महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रह चुके थे। 1956 में राजस्थान पुलिस से अपने केरियर की शुरुआत की थी और 1962 में वह भारत सरकार के लिए काम करने लगे थे।
1993 में बीएल जोशी अमेरिका चले गये थे। वर्ष 2000 मेें वह अमेरिका से वापस लौट आये थे। श्री बीए जोशी ने 28 जुलाई 2009 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।
श्री जोशी को दूसरी बार 7 मार्चए 2014 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेने का गौरव प्राप्त है। उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल, मेघालय के राज्यपाल तथा उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद का दायित्व निभाया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features