कोलकता: पश्चिम बंगाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 घायल हो गए। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

यह हादसा पश्चिमी मिदनापुर जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस मोहनपुर से सबंग जा रही थी। बस बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी।
जैसे ही बस खाई में गिरी तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन में लोगों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के सत्कुई में बाइक को बचाने के चक्कर में बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features