देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बीती रात बरातियों से भरी एक बुलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में बुलेरो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी,जबकि चार लोग घायल हो गये।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना के ग्राम परसिया चन्दौर के पास कल देर रात बरातियों से भरी एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई।
जिससे उसमे सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हैं। इनमें से दो लोग हैं। मइल थाना के ग्राम नरियाव निवासी घनयाम के यहां से देवरिया के रामनाथ गांव में बरात गई थी।
बरात में हिस्सा लेने के बात कुछ बराती रात में ही गांव के लिए एक बोलेरो में बैठकर चल दिए। परसिया चन्दौर के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बोलेरो में सवार नारियाव गांव निवासी उपेंद्र यादव, भोला, क्रांति और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें घायल चार में से रामकेश्वर और सत्येंद्र गम्भीर रूप से घायल है। जिनका उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features