राजस्थान: राजस्थान के सवाई माधोपुर इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक बस नदी में जा गिरी। इस हादसे मेें अब तक 32 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री बुरी तरह घायल हैं। वहीं हादसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है।

हादसा सवाई माधोपुर के नजदीक दुब्बी बनास पुलिया पर हुआ। यहां आज सुबह करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की बस बनास पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।
हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसा इतना दर्दनाक था कि अधिकतर लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ एक दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना की गई।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों की देखभाल के लिए निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। घायलों को सवाई माधोपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह बस सवाई माधोपुर से नजदीक के गांव स्थित रामेदव मंदिर जा रही थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features