Acer Aspire Go 14 शुक्रवार को भारत में लॉन्च हुआ। इसे कंपनी का सबसे किफायती AI-पावर्ड लैपटॉप बताया जा रहा है और ये स्टूडेंट्स, होम यूजर्स या पहली बार खरीदने वालों के लिए है। ये Intel Core Ultra 7 H-series CPU तक के साथ आता है और 55Wh थ्री-सेल बैटरी के साथ 65W USB-C अडैप्टर को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में Copilot की और Intel का AI Boost NPU है। Aspire Go 14 में 14-इंच WUXGA डिस्प्ले और स्लीक एल्यूमिनियम बिल्ड है।
Acer Aspire Go 14 की भारत में कीमत
Acer Aspire Go 14 की भारत में कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है। ये प्योर सिल्वर फिनिश में आता है। Acer वेबसाइट के साथ-साथ, लैपटॉप ऑफलाइन Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स और Amazon के जरिए भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
गौर करने वाली बात ये है कि Acer Aspire Go 14 का OLED वेरिएंट, जो Core Ultra 7 155H CPU और 32GB RAM तक को सपोर्ट करता है, ऑफिशियल ई-स्टोर पर 99,999 रुपये में लिस्टेड है।
Acer Aspire Go 14 के फीचर्स
Acer Aspire Go 14 में 14-इंच WUXGA IPS डिस्प्ले है, जिसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। ये Intel Core Ultra 7 H-series CPU, Intel Arc Graphics, और Intel AI Boost NPU से लैस है। लैपटॉप 32GB DDR5 RAM तक और 1TB PCIe Gen 3 SSD तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ये आउट-ऑफ-द-बॉक्स Windows 11 पर चलता है।
Acer Aspire Go 14 में डेडिकेटेड Copilot Key है। इसमें कुछ AI फीचर्स भी हैं, जो यूजर्स को टेक्स्ट समराइज करने और वॉयस के जरिए एक्शन्स करने देते हैं। लैपटॉप में HD वेबकैम भी है, जिसमें प्राइवेसी के लिए फिजिकल शटर है।
Acer Aspire Go 14 में 55Wh 3-सेल बैटरी है और ये 65W USB-C अडैप्टर को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, एक RJ45 पोर्ट, दो USB 3.2 Type-A पोर्ट्स और दो USB Type-C पोर्ट्स शामिल हैं, जिनमें से एक DisplayPort सपोर्ट करता है और दूसरा चार्जिंग के लिए है। स्लीक एल्युमिनियम चेसिस का वजन 1.5kg है और इसकी थिकनेस 17.5mm है।