मुम्बई: बालीवुड एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा को कौन नहीं जानता है। बड़े पर्दे पर उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। परिणीति चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में फुर्सत के पल बिता रही हैं। इससे भी ज्याद अहम बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बहुत की खास जिम्मेदारी दी हैै। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई हैैंए जिसे किसी विदेशी सरकार ने इतनी खास जिम्मेदारी दी है।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने परिणीति चोपड़ा को अपने देश का महिला एंबेसडर बनाया है। उन्हें यह पद ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म के फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया एफओए के एडवाइजरी पैनल की ओर दिया गया है। इस पद पर रहते हुए परिणीति चोपड़ा भारतीयों के बीच ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म को बढ़ावा देंगी। इसके साथ ही वह भारत की पहली महिला हैंए जिन्हें यह खास जिम्मेदारी दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ही परिणीति चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत लोकेशन्स पर घूम रही हैैं। ऑस्ट्रेलिया में उनकी यह खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।
अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर रहते हुए परिणीति चोपड़ा ने मीडिया से बात भी की। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि यह मेरे लिए काफी शानदार समय है कि मैं पिछले महीने से ऑस्ट्रेलिया घूम रही हूं। इसके द्वारा मैं लोगों और ऑस्ट्रेलिया की कई जगहों से सीधे जुड़ रही हूं। ऑस्ट्रेलिया कई मायनों में काफी खूबसूरत देश है। मैंने ऑस्ट्रेलिया में जितनी भी जगह घूमी मेरा अनुभव काफी बेहतर रहा है। मैं भारतीयों को यहां ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां बिताने के लिए जरूर प्रेरित करूंगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features