हिंदू धर्म में महीना जनवरी से नहीं शुरू होता है बल्कि मार्च से शुरू होता है। इस हिसाब से देखा जाए तो यह कार्तिक के महीने के बाद पड़ने वाला महीना मार्गशीर्ष कहलाता है जो नवां महीना होता है। इसे अगहन भी कहते हैं। यह बहुत ही खास और अच्छा माह माना जाता है। इसे भगवान का प्रिय माह भी कहा जाता है। बताते हैं कि इस माह में सतयुग की शुरुआत हुई थी। इस माह में 20 तारीख से अगहन शुरू हो चुका है और बताया जाता है कि यह भगवान श्रीकृष्ण का काफी प्रिय है।
इस माह के हैं कुछ लाभ
मार्गशीर्ष का महीना हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। अगहन माह के बारे में भगवान श्रीकृष्ण ने भी लोगों को बताया है। इसी अगहन माह में ऋषि कशयप ने कश्मीर की स्थापना की थी ऐसी मान्यता है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में कृष्ण की उपासना भी काफी अच्छी मानी जाती है। इस माह में कुछ अच्छे काम करने से उसका फल भी मिलता है।
यह काम करें और इनसे बचें
इस माह में किसी की निंदा न करें बल्कि लोगों की सहायता करें। अगर आप किसी की निंदा करते हैं तो अच्छी बात नहीं है और सुननी भी नहीं चाहिए। अगर निंदा करें या सुने तो जाप करें। अगहन माह में चांदी का दान करना भी अच्छा और शुभ माना जाता है। यह बीमारी को दूर करता है और बलिश्ठ बनाता है। तमाम विकार दूर होते हैं। एक समय में भोजन करना इस माह में काफी अच्छा माना जाता है। अच्छा होगा दिन में एक ही बार भोजन किआ जाए। इससे काफी हद तक शरीर को भी अपने आपको ठीक करने में सहायता मिलती है। दान में लोगों को अन्न देना चाहिए और लोगों को भोजन कराना चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features