मुंबई। अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर से कुछ ज़्यादा ही एंग्री हैं। पिछले दिनों ट्विटर छोड़ने की धमकी दी थी और अब उनके दो लाख फ्लोवर एक ही दिन में काट दिए गए।

अक्सर अपने बीते दिनों के किस्से अपने चाहने वालों को सुनाने वाले अमिताभ बच्चन ने गुरूवार को एक ट्विट किया। इसमें लिखा – “अरे Twitter भाई साहेब , या बहनजी ( पता नहीं ना इनका gender क्या है , इस लिए दोनों को संभोधित किया ), हम कुछ छाप रहे हैं , और आप उसको छपने ही नहीं दे रहे हैं ! अमाँ , 200,000 follower एक ही दिन में काट दिया आपने .. अब इसे तो मत काटो यार !! अब इतना भी ज़ुल्म न करो। बच्चन पिछले कुछ दिनों से इसलिए परेशान हैं कि उनके फलोवर कम किये जा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सार्वजानिक रूप से इस बात की नाराजगी जताई थी कि ट्विटर ने उनके फॉलोअर्स की संख्या घटा दी है। बिग बी ने तब ट्वीट कर में ट्विटर छोड़ने के संकेत भी दिए थे। लिखा था कि- ‘ ट्विटर, आपने मेरे फॉलोअर्स घटाए हैं? यह मजाक लग रहा है। अब समय हो गया है विदा लेने का। अभी तक के सफर के लिए धन्यवाद।’ बिग बी ने आगे यह भी जोड़ा कि ‘इस समुद्र में और भी कई सारी मछलियां हैं और कहीं ज्यादा रोचक हैं।’ ज़ाहिर है उनका इशारा अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स की तरफ था। और वो बता रहे थे कि ट्विटर न चेता तो वो किसी और साईट पर मूव कर जाएंगे।
बच्चन के इस समय 33.1 मिलियन फालोवर्स हैं। वैसे अमिताभ की हाल की ट्विटर फालोवर्स लिस्ट देख कर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाज़ार गर्म है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चन ने हाल के दिनों में कांग्रेस के लोगों को फालो करना शुरू किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के बाद अमिताभ ने इस महीने पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी जैसे कांग्रेस नेताओं को फॉलो करना शुरू कर दिया। उन्होंने मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरुपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा जैसे कांग्रेस नेताओं को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features