अक्सरफैंस क्रिकेट और क्रिकेटर्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। खास बात ये है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके क्रिकेट के अलावा भी कई शौक हैं। अब पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को ही ले लीजिए, उन्हें फुटबाॅल खेलना काफी पसंद था पर उन्होंने क्रिकेट को बतौर करियर चुना। 
हालांकि कुछ और क्रिकेटर्स भी हैं जिन्होंने क्रिकेट खेलने के अलावा कई और शौक भी अपनाए हैं। इन क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में।
सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से कितना लगाव है, इस बारे में तो हम सभी जानते हैं। इसके अलावा वे डाॅग पालने के भी शौकीन हैं। उनके पालतू डाॅग का नाम स्पाइक है। वे अक्सर स्पाइक के साथ प्ले टाइम स्पेंड करते हुए वीडियोज अपलोड करते ही रहते हैं। वे अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड्स से स्पाइक को अक्सर वीडियो के जरिए मिलवाते ही रहते हैं।
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी डाॅग पालने का काफी शौक है। उनके पास भी एक डाॅग है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डाॅग के साथ में फोटो शेयर करते रहते हैं। विराट और अनुष्का उसे बहुत प्यार करते हैं और प्यार से उसका नाम ड्यूक रखा है।
महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी अपने पालतू डाॅग से बहुत लगाव है। उनके पास एक नहीं बल्कि कई डाॅग हैं। वे अक्सर उनके साथ खेलते हुए तस्वीर और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। धोनी से ज्यादा तो उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर डाॅग्स के साथ में प्ले टाइम की तस्वीरें शेयर करती दिखती हैं।
ये भी पढ़ें- भारत छोड़ अमेरिका पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, दोहराया इतिहास
ये भी पढ़ें- क्रिकेट से ज्यादा भारत में इस खेल की मांग, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता
केएल राहुल
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को भी डाॅग्स से काफी लगाव है। वे क्रिकेट के बाद डाॅग पालने के सबसे बड़े शौकीन हैं। उनके पास कई सारी ब्रीड्स के डाॅग हैं। वे अपनी सर्जरी के दौरान अपने डाॅग्स के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे। वे क्रिकेट के बाद सबसे अधिक डाॅग्स के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features