Auction: चित्रकार लिओनार्दो दा विंची की पेंटिंग 2940 करोड़ रुपए में नीलाम !

नई दिल्ली। इटली के महान कलाकार व चित्रकार लिओनार्दो दा विंची की एक दुर्लभ पेंटिंग 2940 करोड़ रुपए में नीलाम हो गई। इस पेंटिंग की नीलामी ने दुनिया में अब तक सबसे महंगी कलाकृति बनने का रिकॉर्ड बनाया है।


हालांकि पेंटिंग खऱीदने वाले का नाम गुप्त रखा गया है। बता दें कि इस पेंटिंग में विंची ने जीसस क्राइस्ट को दुनिया के रक्षक रूप में उकेरा है। साल 1958 में यह पेंटिंग कुल 45 पाउंड में बेच दी गई थी। सेवियर ऑफ वल्र्ड नाम के टाइटल की इस पेंटिंग को इतिहास के सबसे महान और बड़े कलाकार ने बनाया था। उनका किया गया कार्य बेहद दुर्लभ है।

क्रिस्टी नीलामी घर के मुताबिक 20 से भी कम पेंटिंग्स अस्तित्व में हैं जो खुद विंची के हाथों की बनी हुई हैं। इस दुर्लभ पेंटिंग के अस्तित्व की खबर साल 2011 में सामने आई जब इसे इंग्लैंड की नेशनल गैलरी ब्लॉकबस्टर लिओनार्दो एग्जिबिशन में शामिल किया गया। लंबे समय से इस पेंटिंग के होने पर विश्वास तो था लेकिन सोचा जा रहा था कि शायद यह बेकार हो गई है।

यह इंग्लैंड के राजा चाल्र्स प् के समय में थी जहां यह शाही कलेक्शन की लिस्ट में शुमार थी। हालांकि 1763 से 1900 तक जबकि इसे कुक संग्रह के लिए प्राप्त किया गया तब तक यह पेंटिंग गायब रही। 1958 में 45 पाउंड में इस पेंटिंग की नीलामी की गई। इसके बाद एक बार फिर यह पेंटिंग करीब 50 सालों तक गायब रही। 2005 में फिर इसके बारे में पता चला।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com