कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी से हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त शुरू होता है। इसके बाद से एक माह तक कई तरह के शुभ काम हो सकते हैं। ऐेसे में शादी विवाह जैसे बड़े कार्य से लेकर गृह प्रवेश और वाहन खरीदने का काम भी कर सकते हैं। नवंबर और दिसंबर में ऐसा कई समय है जब आप शुभ कार्य कर सकेंगे। आइए जानते हैं।
कौन-कौन से कार्य हो सकेंगे
कार्तिक मास कल पूर्णिमा के साथ खत्म हो जाएगा। लेकिन इस बीच शादियों का मौसम शुरू है। देवउठनी एकादशी के साथ ही यह शुरू हो गया था। इसके अलावा आप किसी तरह के काम को शुरू कर सकते हैं। इसमें किसी दुकान या घर का उद्घाटन करना और किसी भी प्रकार का वाहन खरीदनाष क्योंकि चातुर्मास के दौरान कुछ काम वर्जित होते हैं। चातुर्मास में भगवान विष्णु निद्रा में होते हैं और शुभ कार्य बंद रहते हैं। ऐसे में 14 नवंबर से यह काम शुरू हुआ था। अब नवंबर और दिसंबर में कई तरह के काम कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, हिन्दू धर्म मे शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त देखा जाता है और भगवान के निद्रा के समय कोई कार्य नहीं कराया जाता।
कब-कब है मुहूर्त
नवंबर में शादी के लिए पांच दिन अच्छे बताए जा रहे हैं।इसमें 20 नवंबर, 21 नवंबर और इसके बाद 28 और 29 नवंबर और 30 नवंबर को शुभ बताया गया है। वहीं दिसबंर में शादी के लिए छह दिन शुभ हैं। इसमें एक दिसंबर और दो दिसंबर। इसके अलावा 6 और 7 दिसंबर, 11 और 13 दिसंबर भी अच्छे बताए जा रहे हैं। नवंबर में घर में प्रवेश के लिए 20 और 29 तारीख काफी शुभ हैं। दिसबंर में 13 तारीख शुभ है। घर खरीदने या जमीन खरीदने के लिए नवंबर में 25 और 26 नवंबर और दिसंबर में सात दिन यानी दो दिसंबर 3,10, 23, 24, 30 और 31 दिसंबर है। इसके अलावा वाहन खरीदने के लिए चार दिन काफी शुभ है। इसमें 22 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर और 29 नवंबर है।