अक्षय तृतीय पर पड़ेगी शुभ योग, अच्छे कार्यों के लिए मिलेगा मौका

अक्षय तृतीया इस बार तीन मई को पड़ रहा है। कुछ लोगों ने इस दिन शादी का तय किया है तो कुछ लोग अपना नया व्यापार या काम शुरू करने जा रहे हैं। बता रहे हैं कि इस बार का अक्षय तृतीया काफी अच्छा है क्योंकि यह काफी समय बाद पड़ रहा है। जो संयोग इस बार अक्षय तृतीया पर है उस संयोग में किसी तरह का कोई भी शुभ कार्य किया जाएगा तो वह काफी अच्छा माना जाएगा। आइए जानते हैं।

50 साल बाद पड़ा ऐसा दिन
अक्षय तृतीया को लेकर बताया जा रहा है कि इस बार दो बड़े योग पड़ रहे हैं। एक तो नक्षत्र योग है जो 50 साल बाद पड़ रहा है और दूसरा ग्रह योग है जो 30 साल बाद पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अक्षय तृतीया 3 मई को मंगल रोहिणी नक्षत्र में शोभन योग में होगी। ऐसे में यह योग काफी शुभ है। यह 30 साल पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। वहीं, ग्रहों की स्थिति भी 50 साल बाद ऐसी पड़ रही है कि यह काफी  अच्छी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में होंगे ऐसा बताया जा रहा है। साथ ही शुक्र मीन राशि में होंगे। शनि भी कुंभ और बृहस्पति मीन राशि में होंगे। इतने अच्छे ग्रहों के योग बनने के कारण इसे खास माना जा रहा है।

जरूर करें यह काम
अक्षय तृतीया पर वैसे तो तमाम तरह के शुभ कार्य हो सकेंगे। अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस योग में किसी तरह के काम कर सकते हैं। शादी के अलावा अगर कोई नया काम शुरू करना है या फिर मुंडन या फिर कर्णछेदन या फिर यज्ञोपवीत संस्कार भी इस दिन आराम से किया जा सकता है। सभी कार्यों के लिए अनुकूल योग बन रहे हैं। इस दिन दान देना काफी अच्छा माना जाता है। सुबह उठकर स्नान करने के बाद दान करने से शुभ होता है और कल्याण होता है। आप चाहें तो फल भी दान कर सकते हैं। इससे घर में भी बरक्कत आती है।
GB Singh 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com