सावन चल रहा है और यह पूरा महीना भगवान महादेव और उनके परिवार की आराधना का समय है। सावन में लगातार बारिश हो रही है और चारों तरफ हरियाली है। इसी महीने में महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना भी करती हैं और सोलह श्रृंगार कर व्रत और पूजा करती हैं। इस बार हरियाली तीज काफी शुभ योग में पड़ रहा है। आइए जानते हैं।

इस दिन पड़ेगी तीज
हरियाली तीज का व्रत वैसे तो सुहागिन महिलाएं करती हैं लेकिन यह कुंवारी लड़कियां भी अब रख रही हैं। इससे उनको अच्छा वर मिलता है। सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। यह व्रत सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाते हैं इसलिए इसे तीज कहते हैं। इस बार यह 31 जुलार्ई यानी रविवार को मनाया जाएगा। बाजारों में अभी से तीज के लिए भीड़ दिख रही है।
क्या पड़ रहा है योग
कथाओं में प्रचलित है कि महादेव और माता पार्वती इसी दिन मिली थीं। माता पार्वती ने भोलेनाथ को अपना पति मान लिया था और उनके लिए बहुत तपस्या की थी। माता पार्वती और महादेव में अटूट प्रेम सिर्फ एक जन्म का नहीं बल्कि कई जन्म का दिखता है। काफी समय बाद दोनों का मिलन हुआ। इसलिए कहा जाता है कि महिलाएं व्रत रखती हैं तो उनको पति मिलता है मनपसंद का। इस बार हरियाली तीज पर शुभ योग जो पड़ रहा है उसे काफी शुभ माना गया है। यह रवि योग है जो पूजा पाठ के लिए अच्छा माना गया है। यह शुभ फल देता है। 31 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से एक अगस्त को सुबह छह बजे तक रवियोग रहेगा। इस समय माता पार्वती की श्रंगार की चीज अर्पित कर पूजा करना चाहिए।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features