रक्षाबंधन को लेकर लोगों में हमेशा संशय रहता है कि बहनें कब अपने भाईयों को राखी बांधें। इस बात की भी दुविधा रहती है कि राखी बांधने का समय और मुहूर्त शुभ है कि नहीं। तो बता दें कि इस बार रक्षाबंधन के दिन भाईयों को राखी बांधने के लिए दो शुभ योग मिलेंगे। इसमें राखी बांधने से न केवल सबकुछ अच्छा होगा बल्कि भाई व बहन का रिश्ता भी मजबूत होगा। क्या है यह शुभ योग, आइए जानते हैं। 
कौन से हैं दो योग
रक्षाबंधन पर दो शुभ योग काफी खास हैं। यह पूर्णिमा के दिन पड़ रहे हैं। इसमें एक धनिष्ठा नक्षत्र बताया जा रहा है और दूसरा योग शोभन योग बताया जा रहा है। यह दोनों ही काफी शुभ हंै। इस बार रक्षा बंधन 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसी दिन से सावन मास की समाप्ति होती है और भाद्रपद मास शुरू होता है। पूर्णिमा होने के कारण राखी का त्योहार खास हो जाता है। रक्षाबंधन सावन के महीने का आखिरी त्योहार होता है। बहनें अपने भाईयों के हाथ में राखी बांधती हैं और इसे रक्षा सूत्र भी कहते हैं। इस दिन भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनको रक्षा का वचन व उनके प्रति अपना विश्वास प्रकट करते हैं। यह पूरे भारत में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर दूर होंगे आपके कष्ट, कर सकते हैं ये उपाय
क्या है त्योहार मनाने का समय
रक्षाबंधन का त्योहार दो शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी बन रहा है। यह काफी शुभ माने गए हैं। इस तरह इस बार रक्षाबंधन का त्योहार सुबह छह बजकर 15 मिनट से शुरू होगा सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र में शाम को सात बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बताया जा रहा है कि 22 अगस्त को दोपहर एक बजकर 42 मिनट में दोपहर से शाम 4 बजकर 18 मिनट तक राखी बांधना सबसे अच्छा होगा। रक्षाबंधन पर कुछ बात कहा गया है जिससे स्वच्छता के नियमों का पालन करना होगा। बताया जा रहा है कि क्रोध, अहंकार और विवाद से दूर रहने के लिए रक्षाबंधन के दिन सफाई के नियमों का पालन करना जरूरी है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features