नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने महामंडलेश्वर शनिधाम बाबा परमहंस दाती जी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। बाबा पर यह गंभीर आरोप उनकी एक शिष्या ने ही लगाया है।

दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 354 और 34 में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार दाती महाराज की एक शिष्या ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने पीडि़ता की शिकातय पर सोमवार 11 जून को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि दाती महाराज समाचार चैनलों पर राशिफल बताते रहे हैं। वह दिल्ली में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि दाती महाराज ने दो साल पहले उसके साथ मंदिर के अंदर ही दुष्कर्म किया था।
दाती महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया कि दाती महाराज ने उसे ये बात किसी को न बताने की धमकी दी थी। वहीं पीडि़ता के पिता का कहना है कि उस समय उन्होंने अपनी बेटी को दाती महाराज के संरक्षण में उनके आश्रम में ही छोड़ रखा था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features