BCCI ने पूर्व कप्तान धोनी को पदम भूषण दिलाने के लिए केंद्र सरकार से की मांग...

BCCI ने पूर्व कप्तान धोनी को पदम भूषण दिलाने के लिए केंद्र सरकार से की मांग…

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए केंद्र सरकार को भेजा। इस साल पद्म पुरस्कार के लिए बीसीसीआई की तरफ से सिर्फ धोनी का नाम ही भेजा गया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विशिष्ट सम्मान के लिए धोनी का नाम भेजने पर बोर्ड के सभी वरिष्ठ अधिकारी सहमत थे।BCCI ने पूर्व कप्तान धोनी को पदम भूषण दिलाने के लिए केंद्र सरकार से की मांग... टीम इंडिया में वापसी के लिए युवराज खुद कर रहे है मोटिवेट, मां ने खोला ये बड़ा राज…

पद्म भूषण देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। धोनी अगर यह सम्मान पाते हैं तो वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के 11 वें क्रिकेटर होंगे। अब तक सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, चंदू बोर्डे, डीबी देवधर, सीके नायडू और लाला अमरनाथ सहित तीन अन्य क्रिकेटरों को यह सम्मान दिया जा चुका है।   

क्रिकेट में धोनी के विशेष योगदान के लिए पद्म सम्मान के लिए धोनी को नामित किया गया है। धोनी की कप्तानी में देश को दो विश्वकप में जीत मिली। धोनी ने 302 वन डे में  9737 रन बनाए हैं। 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं। इसके अलावा धोनी ने 78 टी-20 मैचों में 1212 रन बनाए हैं। धोनी ने कुल 16 शतक लगाए हैं। टेस्ट में 6 त‌था वन डे में 10 शतक बनाए हैं।  

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com