जब सुष्मिता सेन के प्यार में घायल विक्रम भट्ट करने गए थे सुसाइड….

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जादू बिखेरा है। हालांकि सुष्मिता ने एक्टिंग को पूरी तरह से अपना करियर नहीं बनाया। वो समाज सेवा भी करती हैं। आपको बता दें कि इतने सारे अफेयर्स के बाद भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और दो बच्चों की सिंगल मदर हैं।

जब सुष्मिता सेन के प्यार में घायल विक्रम भट्ट करने गए थे सुसाइड....

कभी सेक्स सिंबल थीं जीनत अमान, संजय खान से उड़े थे प्यार के चर्चे

 आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनकी लव लाइफ और सिंगल मदर बनने की कहानी।
 
उनके अफेयर के चर्चे प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, डायरेक्टर मुद्दसर अजीज, होटल ओनर संजय नारंग, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बिल्डर इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ रहे। कुछ वक्त पहले तक उनका नाम ऋतिक भसीन के साथ भी जोड़ा जा रहा था जो मुंबई में कई नाइट क्लब्स के ओनर हैं। सूत्रों के अनुसार अब इन सबसे सुष्मिता का ब्रेकअप हो गया है। 
सबसे पहले निर्देशक विक्रम भट्ट का सुष्मिता सेन के साथ अफेयर था। विक्रम इस रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील थे। यहां तक की सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद विक्रम ने सुसाइड की भी कोशिश की थी। वो अपनी बिल्डिंग के छठवें मंजिल से छलांग लगाने वाले थे। हालांकि उन्हें कूदने से पहले बचा लिया गया था।

सूत्रों के अनुसार सुष्मिता के साथ अफेयर के कारण ही साल 1998 में उनका तलाक भी हुआ था। विक्रम भट्ट उस समय 27 साल के थे और सुष्मिता मात्र 20 साल की थी। सुष्मिता सेन के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी लंबा चला था।
 

सूत्रों के अनुसार सुष्मिता के साथ अफेयर के कारण ही साल 1998 में उनका तलाक भी हुआ था। विक्रम भट्ट उस समय 27 साल के थे और सुष्मिता मात्र 20 साल की थी। सुष्मिता सेन के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी लंबा चला था।
 

विक्रम भट्ट के बाद सुष्मिता की जिंदगी में कई लोग आए और गए पर वो किसी के साथ भी ज्यादा दिनों तक रह नहीं पाईं। सुष्मिता भी अपने इन रिलेशनशिप की वजह से डिप्रेशन का शिकार हुईं थीं। वो सारा दिन शराब में डूबी रहती थीं।
 
 
सुष्मिता की दो बेटियां रेनी और अलीषा हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही रेनी को गोद ले लिया था। इसके कुछ साल बाद अलीषा को गोद लिया गया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ बहुत खुश हैं और उन्हें किसी की कमी महसूस नहीं होती। आपको बता दें कि इतने सारे अफेयर्स के बाद भी सुष्मिता अब तक कुंवारी हैं। 
 

 

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com