दीपिका पादुकोण ने जहां प्रोफेशनल लेवल पर खूब नाम कमाया है वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी वो खूब सुर्खियों में रही हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं। बेशक आज उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जाता है लेकिन उनसे पहले भी उनकी जिंदगी में कई शख्स रहे।
सबसे पहले दीपिका पादुकोण जिस शख्स के प्यार में पड़ीं वो हैं निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के मुताबिक उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं। दीपिका उस वक्त इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रही थीं और मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रही थीं। लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद वो वक्त भी आया जब दोनों का ब्रेक-अप हो गया।
निहार पांड्या के बाद दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। वो बात अलग है कि ये रोमांस सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही रहा। और फिर दीपिका की जिंदगी में एंट्री मारी क्रिकेटर और लाखों दिलों की धड़कन युवराज सिंह ने। युवराज और दीपिका का रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।
कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। लेकिन बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई जिससे धोनी कुछ नहीं कर पाए। और इस तरह युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और रिश्ता तोड़ लिया।
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका का काफी लंबा चौड़ा अफेयर रहा। दोनों को अक्सर साथ घूमते और पार्टी करते हुए देखा जाता। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। दीपिका सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थीं कि माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में वो नजर आती थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था क्योंकि इन दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और अलग हो गए।
इसके बाद दीपिका को मिले रणबीर कपूर। दोनों ने साल 2008 में आई फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ में साथ काम किया और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां आ गईं। दोनों ने अपने अफेयर को छिपाने की कोशिश नहीं की और हर जगह साथ ही नजर आते। इतना ही नहीं दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया जो अभी भी उनकी गर्दन के पिछले हिस्से में देखा जा सकता है। लेकिन एक-दो साल बाद ही दोनों का ब्रेक-अप हो गया जिसकी वजह बना रणबीर का धोखा। हालांकि अब दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
इस दौर में दीपिका लगभग काफी अकेली हो गईं। बार बार प्यार में मिली निराशा की वजह से वो खो सी गईं। लेकिन फिर रणवीर सिंह उनकी जिंदगी में आए और अभी भी दोनों साथ हैं। हालांकि बीच में ऐसी खबरें आईं कि दोनों का ब्रेक-अप हो गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अक्सर दोनों साथ ही घूमते नजर आते हैं।