बॉलीवुड की ब्लैक ब्यूटी एक्ट्रेस बिपाशा बसु अब भले ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर काफी खुश हों लेकिन पहले तो वो पूरी तरह से जॉन अब्राहम की होने को तैयार थीं। बस एक गलती ने दोनों के रिश्ते को तबाह कर दिया था। एक समय था जब बिपाशा बसु अपने जॉन का बर्थडे धूमधाम से मनाती थीं और जॉन अब्राहम भी अपनी बिपाशा का जन्मदिन उतने ही गर्मजोशी से मनाते थे। कई बार तो ऐसा हुआ कि पार्टी भी एक-दूसरे के घर पर मनाई गई लेकिन एक बड़ी गलती ने दोनों को एक दूसरे से अलग कर दिया।
अभी-अभी: सीरियल की शूटिंग के दौरान सेट पर लगी आग से चारो तरफ मची हड़कंप
आज बंगाली बाला बिपाशा बसु का जन्मदिन है। वो अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां बिपाशा को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं लेकिन उनका पहला प्यार अब उनसे बहुत दूर जा चुका है। अब सवाल ये है कि इतने गहरे रिश्ते में रहने के बाद भी कोई किसी को कैसे भूल सकता है? बिपाशा तो जॉन के साथ बेडरूम सीन लिए भी बड़ी आसानी से हां कर देती थीं।
यही नहीं दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद भी किया। इन दोनों की फिल्में काफी सफल भी हुईं। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्ते में ऐसी तल्खी आ गई। जी हां, ये तल्खी जॉन अब्राहम की वजह से आई थी। साल 2014 में जॉन अब्राहम का किया गया एक ट्वीट इस रिश्ते को पूरी तरह खा गया। दरअसल जॉन नए साल की खुशी में अपने आप को रोक नहीं पाए और दिल की बात बयां कर दी।
जॉन अब्राहम बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से प्यार तो कर रहे थे लेकिन उनका दिल कहीं और ही था। दोनों के बीच इतनी नजदीकियां होने के बावजूद वो लगातार एक और रिश्ते को निभा रहे थे जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट में जिक्र कर दिया था। जॉन ने लिखा, ‘आपको और आपके प्यारों को साल 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम’।
इस ट्वीट में जॉन ने अपनी दूसरी प्रेमिका प्रिया रूंचाल का नाम ले लिया था। शायद उनसे शादी भी कर ली थी और इसकी किसी को कानोकान खबर नहीं हुई थी। यहां तक की बिपाशा को भी नहीं। जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा के होश उड़ गए थे।
बिपाशा को यकीन नहीं हुआ था कि जो शख्स कुछ दिनों पहले तक उनसे शादी की बातें कर रहा था वो शादी कर चुका था। यह जानकर बिपाशा का दिल टूट गया। फिर एक के बाद एक बिपाशा का नाम कई लड़कों से जोड़ा गया। फिलहाल बिपाशा अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रही हैं।