बीच मैच लड़के ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अपनाया ये अनोखा तरीका

दुनिया भर में क्रिकेट, क्रिकेटर्स और क्रिकेट फैंस को लेकर अकसर ही चर्चा रहती है। कई बार क्रिकेटर्स की निजी लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा हो जाता है तो कई बार क्रिकेटर्स के फैंस कुछ अनोखा कर जाते हैं। इस वजह से वे सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के एक फैन ने किया है। दरअसल उसने बीच मैच में अपनी गर्लफ्रेंड को एक अनोखे अंदाज में प्रपोज किया है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा किस्सा और किस अनोखे अंदाज में लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है।

इस अनोखे अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

इन दिनों एशेज सीरीज जारी है और दुनिया भर के फैंस इसे बड़े मजे से देख रहे है। वहीं इंग्लैंड का एक फैन ने मैच के बीच ही एक अनोखा कारनामा कर दिया। बता दें जब इंग्लैंड आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी खेल रही थी और 58 रन पीछे थी, उस दौरान एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। खास बात ये रही कि लड़का इंग्लैंड का था और लड़की आस्ट्रेलिया की। दोनों ने स्टेडियम में ही अनोखे अंदाज में सगाई कर ली। अब उनकी ये अनोखी सगाई सोशल मीडिया पर छा गई।

ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल की पत्नी थीं डेंटिस्ट इस वजह से बन गईं डांसर

ये भी पढ़ें- इन खिलाड़ियों का दिल चुराने में कामयाब हुईं पत्रकार, एक ने दिल भी तोड़ा

इंग्लैंड का सपोर्ट करने पहुंचे थे राॅब

लड़के का नाम राॅब हेल्स था और वह इंग्लैंड की टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचा था। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड आस्टेलिया को अपना सपोर्ट देने पहुंची थी। दोनों की अनोखी सगाई की वजह से इनकी लव स्टोरी भी काफी चर्चित हो गई। कपल की पहली मुलाकात साल 2017 में हुई थी। मैच के दौरान लड़के ने घुटने पर बैठ कर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और लोगों को ये अनोखा प्रपोजल काफी पसंद आया। दर्शक ये देख कर खुशी से झूम उठे। प्रपोज करने के बाद राॅब ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाहों में उठा लिया। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे। अब दोनों की अनोखी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मैच में इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया के हाथों 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड अब 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है। 

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com