अब हैकर्स की नजर आपके GMAIL पर, जानिए कैसे बचें

         साइबर क्राइम करने वाले आजकल हर तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कभी उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर रहे हैं तो कभी फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते से रकम उड़ा रहे हैं। अब तो हैकर्स की नजर जीमेल अकाउंट पर पड़ गई है। वे ऐसा जाल बिछा रहे हैं कि लोगों के जीमेल अकाउंट से जारी जानकारी लेकर काम कर रहे हैं। इस खतरे को लेकर गूगल के जीमेल की ओर से लोगों को अगाह किया गया है। यह ठगी नकली मेल भेजकर किया जा जा रहा है। इस बारे में और जानकारी के लिए पढ़िए।

नकली गिफ्ट कार्ड का लिंक भेज रहे हैं
जानकारी के मुताबिक, जीमेल पर हैकर्स आपको ट्रेस करने के लिए एक मेल भेजते हैं। जैसे ही आप मेल खोलकर भेजे गए लिंक को क्लिक करते हैं तो आप हैकर्स की नजर में आ जाते हैं। इसके बाद आपकी निजी जानकारी उनके पास आसानी से चली जाती है। इसके लिए वे किसी उत्पाद या कंपनी की ओर से मेल भेजते हैं। इसको समझ पाना भी काफी मुश्किल होता है। आउटलुक पर भी यह फर्जी मेल आ रहे हैं। इसमें लोगों को लुभा कर उनको जाल में फंसाया जा रहा है। कभी-कभी गिफ्ट कार्ड देने के लिए आॅफर की बात करते हैं तो कभी सर्वे के रूप में आप के क्लिक करते ही हैकर्स आपको शिकार बना चुके होते हैं।

आखिर कैसे बचें इनसे
लिंक पर क्लिक करने पर आपको एक फर्जी वेबसाइट पर हैकर्स ले जाएंगे। लेकिन इसमें आपको कोई आॅफर नहीं मिलेगा बल्कि यह बेवकूफ बनाने के लिए है। इसमें काफी ब्रांड बड़े होते हैं। जून में ऐसा धोखाधड़ी देखी गई थी जिसके बाद इसके प्रति लोगों को अगाह किया गया था। उस समय सैन्सबरी से गिफ्ट कार्ड मिलने की बात कही गई थी। इससे बचने के लिए आप तमाम तरह के उपाय कर सकते हैं। आपको किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है। जिस लिंक के लिए कभी आपको आवेदन किया है उसे ही देखें। कोई भी अज्ञात अटैचमेंट फाइल न खोलें। किसी भी वेबसाइट पर अपनी जानकारी न भरें। अपना ईमेल और पासवर्ड किसी भी वेबसाइट में दर्ज न करें और खासकर उसे सेव न करें। ऐसे किसी तरह के ईमेल आपको आए सीधे उनको बिना खोले डिलीट करें।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com