भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए पूरा देश ही नहीं बल्कि विश्व में उनके सभी भक्त उत्साहित है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन शुरू हो गए हैं अब कुछ ही दिनों में इनकी रथ यात्रा निकलेगी। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के साथ ही गर्मी का प्रकोप भी कम होना शुरू हो जाता है और बारिश पृथ्वी को भिगोने लगती है। आइए जानते हैं कि कब से शुरू होगी रथ यात्रा।
![](https://tosnews.com/wp-content/uploads/2022/06/Jagannath-idol-with-his-elder-brother-Balabhadra-and-sister-Subhadra-Getty-Images.jpg)
भगवान के दर्शन शुरू
आषाढ़ मास शुरू हो गया है और इसी माह भगवान और उनके भाई व बहन के साथ रथयात्रा निकलेगी। उनके दर्शन के लिए कपाट खुल गए हैं और यह ज्येष्ठ पूर्णिमा से शुरू हो गया है। भगवान जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ को स्नान कराया गया है। ओड़िसा के पुरी में भगवान की रथ यात्रा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सभी बड़े उत्साहिति हैं। कोरोना से मुक्ति मिलने के बाद एक अच्छी तरह से रथ यात्रा इस बार निकालने की पूरी योजना है। उनकी पूजा विधि विधान से चल रही है। स्नान के बाद उनको मंदिर में गर्भगृह में रखा जाएगा और फिर यह कपाट बंद होंगे। इसके 15 दिन बाद यात्रा निकाली जाएगी।
15 दिन बाद देंगे दर्शन
भगवान को अभी गर्भगृह में रखा गया है। यहां कपाट बंद है। अब 15 दिन के बाद उनको रथ यात्रा के समय ही गर्भगृह से सभी को दर्शन के लिए बाहर लाया जाएगा। इसके बाद रथ यात्रा के दौरान सभी उनके दर्शन कर सकेंगे। अभी 14 जून को उनके दर्शन की रस्म पूरी हो चुकी है। मंदिर के पट रथ द्वितीया के दिन खुलने के बाद 30 जून को उनके नेत्र खोलने की रस्म होगी। फिर एक जुलाई के दिन उनकी रथ यात्रा निकलेगी। वह शहर में रथ पर सवार होकर निकलेंगे और लोगों को दर्शन देंगे। यह रथ गंडीचा नगरतक जाएगी।
GB Singh