पंजाब: गौरी लंकेश और शांतनु भौमिक के बाद एक और पत्रकार की हत्या कर दी गयी। पत्रकार के साथ उनकी मां को भी मौत के घाट उतार दिया गया। यह सनसनीखेज घटना घटी पंजाब के मोहाली में हुई।

पंजाब के मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरन कौर की हत्या कर दी गई है। दोनों का शव उनके आवास मोहाली स्थित फेज-3 बी 2 से मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हाल के दिनों में पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़े हैं और उनकी हत्याएं की गई हैं।
अभी कुछ दिन पहले कन्नड़ भाषा की पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में हत्या कर दी गयी थी, इसके बाद त्रिपुरा में पत्रकार शांतनु भौमिक की रिपोर्टिंग के दौरान अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।
अब केजे सिंह की हत्या में पत्रकारिकता जगत में हड़कम्प मचा दिया है। केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे। उनकी मां 92 वर्ष की थीं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features