संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 2 सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ये सगी बहनें रविवार रात से घर से गायब थीं। दोनों सगी बहनों की मौत को लोग हत्या मान रही हैं। वहीं पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है।

गांव में 2 सगी बहनों के शव मिलने की घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों के शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। वहीं पुलिस लड़कियों की मौत की इस घटना को खुदकुशी बता रही है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की वजह इन्हें किसी बात पर पड़ी डांट भी हो सकती है।
घटना संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूमना दीपपुर की है। इसी गांव के किसान रामवीर की बेटी कविता और सीमा देर शाम अचानक घर गायब हो गई थीं। परिजन देर रात तक कविता और सीमा खोजने का प्रयास करते रहे लेकिन दोनों लड़कियां नहीं मिलीं।
सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों पर काम करने के लिए पहुंचे तो जंगल में दोनों लड़कियों के शव एक पेड़ से लटके हुए दिखाई दिए थे। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features