Big Breaking: अभी-अभी जेल में बिगड़ी राम रहीम की तबियत, डाक्टरों की टीम पहुंची!

रोहतक: साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की सुनारिया जेल में तबीयत खराब हो गई है। रोहतक पीजीआई से 5 डॉक्टरों की टीम जेल में पहुंची। बताया जाता है कि राम रहीम को बीपी व शुगर की दिक्कत है। चर्चा ऐसी है कि उनको पीजीआई में भर्ती कराया जा सकता है।


डॉक्टरों ने राम रहीम को पीजीआई में भर्ती कराने की सलाह दी हैए उसके लिए कमरा भी बुक करा दिया गया है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 28 अगस्त को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी। सूत्र यह भी बताते हैं कि पीजीआई में राम रहीम के लिए वार्ड और कमरा रिजर्व कर दिया गया है।

सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। राम रहीम के लिए पीजीआई के वार्ड 24 में रूम नंबर 105 बुक किया गया है। पीजीआई में रूम और वार्ड के आसपास सुरक्षा का पुलिस के अधिकारियों ने जायजा भी लिया। आसपास के रूम भी खाली करा लिए गए हैं। पीजीआई में पुलिस व पैरामिलिट्री की तैनाती की जा रही है।

 राम रहीम को शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी है। जेल में भी उसकी दवाई चल रही है। गुरमीत राम रहीम ने सजा सुनाए जाने के दौरान भी अपनी बीमारी की बात कही थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com