रांची: दिल्ली के बुराड़ी और झारखंड के हजारीबाग जैसा एक और मामला रांची से सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मरने वालों में पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी लोगों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि परिवार कांके इलाके के बोडय़ा में किराये के मकान में रहता था।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलाए जबकि बाकी लोगों के शव बिस्तर पर पड़े थे। वहींए घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस के मुताबिकए शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि आर्थिक तंगी की वजह से सभी लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर थाए जिसकी वजह से वो घर का किराया भी नहीं दे पा रहे थे। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features