लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के रहने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। हर साल 25 नवम्बर से शुरू होने वाला लखनऊ महोत्सव टाल दिया गया है। लखनऊ महोत्सव को टाले जाने के बाद पीछे निकाय चुनाव वजह बतायी जा रही है।

शुक्रवार को ही राज्य निर्वाचन आयोग ने यूपी में निकाय चुनाव की घोषणा की थी। इसी घोषणा के साथ प्रदेश में आर्दश आचार संहिता भी लागू कर दी गयी। राजधानी लखनऊ में 26 नवम्बर को निकाय चुनाव होना है।
निकाय चुनाव को देखते हुए हर साल 25 नवम्बर से शुरू होने वाले लखनऊ महोत्सव को फिलहाल टाल दिया गया है। अब बताया यह जा रहा है कि लखनऊ महोत्सव फरवरी में कराया गया। यूपी में 22, 26 और 29 नवम्बर को निकाय का चुनाव होना है और तीनों चरण की वोटिंग की गिनती एक दिसम्बर को करायी जानी है।
हर साल यूपी सरकार लखनऊ महोत्सव का आयोजन करती है। इस महोत्सव में देश भर से लोग अपना सामान बेचने के लिए इस महोत्सव में आते हैं। महोत्सव में का मुख्य आर्कषण इसके सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। यह कार्यक्रम ने कई कलकार शामिल होते हैं।
इस बार होने वाला लखनऊ महोत्सव पर भी लोगों की खासी नज़र है। वजह से इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पहले की सरकार लखनऊ महोत्सव में नवाबी संस्कृति को मुख्य रूप से रखती थी। अब देखना यह होगा कि इस बार प्रदेश में योगी सरकार लखनऊ महोत्सव की थीम क्या रहती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features