चंडीगढ़: पंजाब के फिरोजपुर गांव में रोडवेज बस सड़क के किनारे खड़े ट्रॉले से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में अब तक 14 लोगों के मरने की खबर है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।

हादसे में मरने वालों में दो लेक्चरार शामिल हैं। बस ड्राइवर, कंडक्टर और ट्राला ड्राइवर की भी मौत हो गई। हादसा पंजाब में फिरोजपुर के गांव करियां पहलवान के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की खबर मिलते ही गांव वाले दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची।
एसएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस समय घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों में पंजाब पुलिस के कई जवान भी शामिल हैं। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। बस साढ़े 7 बजे फिरोजपुर बस स्टैंड से फाजिल्का के लिए रवाना हुई थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features