Big Breaking: सीएम योगी का चला चाबूक, चार थानाध्यक्ष निलम्बित, डीएम व एसपी को भी चेतावनी!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध खनन पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने वाले चार थानाध्यक्षों और 2 खान निरीक्षको निलम्बित कर दिया है। वहीं सीएम ने दो जनपदों के डीएम व एसपी को कड़ी चेतावनी भी दी है।


सीएम दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोण्डा के जिलाधिकारी जितेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ,जनपद मऊ के जिलाधिकारी ऋ षिरेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह को अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण न करने पर चेतावनी दी है। 

वहीं मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा की तहसील कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी नन्हेलाल, क्षेत्राधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह तथा तहसील तरबगंज के उप जिलाधिकारी अमरेश मौर्या और क्षेत्राधिकारी ब्रम्ह सिंह , जनपद मऊ की तहसील सदर के उप जिलाधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी राजकुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

इसके अलावा जनपद गोण्डा के थाना कर्नलगंज के थानाध्यक्ष सदानन्द, उमरी बेगमगंज के थानाध्यक्ष मनोज राय, नवाबगंज के थानाध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव, जनपद मऊ के थाना सरायलखन्सी के थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी , जनपद मऊ के खान निरीक्षक वशिष्ठ यादव, जनपद गोण्डा के खान निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को निलम्बित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com