आगरा: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का ऐलान 25 अक्टूबर को होगा। इसी के साथ राज्य में चुनाव की अधिसूचना लागू हो जाएगी। यह जानकारी सोमवार को आगरा में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दी। इसके साथ ही उन्होंने यहां कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।

बता दें कि यूपी में नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार एक बार निकायों का कार्यकाल बढ़ा भी चुकी है। चुनाव में लगातार हो रही देरी पर हाईकोर्ट ने सरकार को नवंबर- दिसंबर तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को आगरा पहुंचे यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि 25 अक्टूबर को निकाय चुनाव के एलान के साथ ही राज्य में अधिसूचना लागू हो जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि नवंबर के आखिरी दस दिनों में होंगे चुनाव होंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि यूपी में 3 या 4 चरणों में चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि आगरा जोन में अलीगढ़ और आगरा में चुनाव कराना होगा ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इसे लेकर उन्होंने जोन के 8 जिलों की कानून और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार भी मौजूद रहे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features