Big News: क्या इस टीवी सीरियल शो की एक्ट्रेस फिर बदल सकती हैं!

मुम्बई: लोगों को हंसाने वाला मशहूर टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबरों की मानें तो शो की भाबीजी एक बार फिर बदल सकती हैं। माना जा रहा है शुभांगी अत्रे शो को अलविदा कहने वाली हैं।


मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक शो के निर्माताओं ने नई भाबीजी के लिए एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। भाबीजी बनकर दर्शकों का दिल जीत चुकी शुभांगी अत्रे शो छोड़ सकती हैं। शुभांगी अत्रे ने निर्माताओं को शो छोडऩे का नोटिस दे दिया है। इस बार निर्माताओं और एक्ट्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है। दरअसल शुभांगी ने राजनीति में आने का फैसला किया है जिसकी वजह से वह शो छोडऩा चाहती हैं।

इससे पहले भाबीजी घर पर हैं , में शिल्पा शिंदे और मेकर्स के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। शिल्पा शिंदे के शो छोडऩे के बाद शुभांगी अत्रे ने भाबीजी का रोल किया। दरअसल एक पॉलिटिकल इवेंट में शुभांगी शामिल हुई थीं। राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्हालांकि वो राजनीति में आने को लेकर कंफ्यूज हैं लेकिन देश में बदलाव के लिए युवाओं को राजनीति में आना चाहिए।

शुभांगी अत्रे राजनीति में आएंगी या नहीं यह अभी कंफर्म नहीं है लेकिन अफवाह जरुर है कि शुभांगी शो छोड़ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सीरियल के फैंस को टीवी पर नई भाबीजी दिखने को मिलेंगी।

बता दें कि भाबीजी घर पर हैं! शो में पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे रोल करती थीं। शिल्पा के शो छोडऩे को लेकर कई तरह की कहानियां सामने आईं। शिल्पा के बाद शुभांगी ने बड़ी ही आसानी से अंगूरी भाबी के करेक्टर के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com