मुम्बई: बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के रिलेशन की खबरें तो काफी समय से चर्चा में हैए लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें काफी सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैंए लेकिन अब तो दोनों की शादी की तारीख को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ कुछ खास लोग ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग शामिल हैं और ये शादी इटली के लेक कोमो में 20 नवंबर को होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की ये फेवरेट लोकेशन है और इसलिए वो चाहते हैं कि यहीं दोनों की शादी हो।
हालांकि दोनों शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन देंगे और दूसरा रिसेप्शन दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू में होगा। इसी के साथ एक्टर कबीर बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दोनों को इस खुशी के लिए बधाई दी है।
कबीर बेदी ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत ही सुंदर कपल और इटली बहुत ही सुंदर लोकेशन। ये तो शानदार इवेंट होगा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत बधाई। दोनों को खूब खुशियां मिले। वैसे बता दें कि अभी तक रणवीर और दीपिका की तरफ से ऐसी कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। सबको बस अब दोनों के स्टेटमेंट का इंतजार है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features