भोपाल: मध्य प्रदेश मेें काफी गहमागहमी के बाद शुक्रवार को सीएम के लिए कमलनाथ को विधायक दल ने अपना नेता चून लिया। इसके बाद कमलनाथ का सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया। गुरुवार दिन भर कांग्रेस आलाकमान की बैठकों के बाद कमलनाथ विधायक दल के नेता चुने गए। अब वह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।
कमलनाथ 17 दिसंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कमलनाथ आज राज्यपाल आनंदी बेन से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। वह वहां सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस दौरान उनके साथ दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी और अरुण यादव समेत कुछ नेता भी मौजूद रहेंगे। गुरुवार को दिल्ली और भोपाल में दिनभर चली रस्साकसी के बाद देर रात कमलनाथ के नाम का ऐलान मुख्यमंत्री के तौर पर किया गया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। कमलनाथ छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद रहे हैं। उन्हें चुनाव से ऐन वक्त पहले कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। सीएम चुने जाने के बाद कमलनाथ ने कहा कि सीएम पद मेरे लिए मील का पत्थर है। समर्थन के लिए ज्योतिरादित्य का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि आगे आना वक्त चुनौती भरा है।
कमलनाथ ने ये भी कहा हम सब मिलकर वादों को पूरा करेंगे। मुझे सीएम पद के लिए भूख नहीं है। कोई मांग नहीं थी। कमलनाथ ने कहा कि हम एक नई पारी की शुरुआत करेंगे। कमलनाथ गुरुवार देर रात भोपाल पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर उनके समर्थकों ने जय जय कमलनाथ के नारे से उनका स्वागत किया। वहां से वह विधायक दल के नेता के चयन के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के लिए सीधे पार्टी कार्यालय गए।
कांग्रेस की अगुआई वाली पिछली सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे कमलनाथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज करने के समय से ही मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदार थे। राज्य में पिछले 15 साल से भाजपा सत्ता में थी।
पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे। गुरुवार को सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा था कि कमलनाथ के मंत्रिमंडल में 12 मंत्री होंगे। इनकी लिस्ट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बना रहे हैं। विधानसभा चुनाव में राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली है वहीं भाजपा को 109 सीट पर जीत मिली हैण् बसपा को दो और सपा को एक सीट मिली है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features