Big News: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी बधाई, जानिए क्या कहा!

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 85वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह-सुबह ट्वीट कर लंबी उम्र की दुआएं देते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने उन्हेंए उनकी लंबी उम्र के साथ अच्छे स्वास्थ्य की भी दुआएं दी है।


यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलाएंस यानि यूपीए सरकार में 10 साल तक देश का नेतृत्व करने वाले मनमोहन सिंह ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत 1991 में की थी। प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के काल में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री थे। यह वही साल है जब देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण और निजीकरण के दौर की शुरुआत हो रही थी।

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह में हुआ था। यूपीए कार्यकाल में मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। डॉ सिंह 1971 में भारत सरकार में शामिल हुए और वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में जुड़े।

उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। डॉ सिंह ने अपने लंबे कार्यकाल में सरकार के कई अहम पदों पर सेवाएं दीं। जिनमें वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर, प्रधानमंत्री के सलाहकार रहने के साथ साथ यूजीसी के चेयरमैन का पदभार तक संभाला है।

मनमोहन सिंह 1991 से 1996 के बीच पांच साल के लिए भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और देश को आर्थिक बदलाव दिया। आर्थिक सुधारों की व्यापक नीतियों के लिए आज भी मनमोहन सिंह को दुनियाभर में याद किया जाता है। मनमोहन सिंह को दुनिया के बड़ा अर्थशास्त्री भी मानती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com