अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए सात दिन से आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को रविवार देर रात पुलिस ने अनशन स्थल से हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अनिल सिसौदिया ने बताया कि महंत की हालत लगातार खराब हो रही है। उनकी पल्स रेट काफी नीचे चली गई है। लिहाजा उन्हें आपात चिकित्सा के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाया गया है।

महंत को उठाने की जानकारी मिलते ही संतों में आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगडिय़ा भी अयोध्या पहुंच गए। महंत परमहंस को मनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रविवार रात 8.45 बजे पहुंचे थे। उन्होंने 20 मिनट तक महंत परमहंस दास से बात की। परए इस वार्ता के बाद भी महंत परमहंस ने अनशन नहीं तोड़ा।
वार्ता के बाद महंत परमहंस ने बताया कि महाना ने सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कॉल के जरिए बात कराने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद यदि सहमति बनती है तभी अनशन टूटेगा। इसके बाद महंत अनशन स्थल पर लेटे थे। तभी रात करीब 11रू15 बजे एक एंबुलेंस समेत पुलिस की पांच गाडिय़ां पहुंचीं और महंत को अनशन स्थल से उठा लिया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features