गोण्डा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद में कुछ लोगों ने माहौल बिगडऩे के लिए गोकशी की वारदात को अंजाम दिया। यह तो अच्छी बात रही कि लोगों ने पुलिस की मदद से दो आरोपियों को धर लिया, अगर समय रहते हुए आरोपी ने पकड़े जाते तो इलाके में माहौल बिगड़ सकता था।

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के अनुसार कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में बीती रात कुछ लोग गणेश प्रसाद दीक्षित की बछिया उनके दरवाजे से खोल ले गए और गांव के बाहर मक्के के खेत में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। गोकशी का आरोप गणेश दीक्षित के पड़ोसियों पर लगा है जो उन्हीं के समुदाय से आते हैं।
बछिया के गायब होने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के पास ही एक खेत में कुछ आहट मिलीण् लोगों के पहुँचने पर दोनों मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और मौके से भागते हुए रामसेवक व मंगली को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। उमेश सिंह ने बताया कि गाय के गायब होने और फिर उसकी हत्या होने के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था और अभियुक्तों से पूछताछ में ऐसा पता चला है कि इन लोगों ने एक साजि़श के तहत बछिया की हत्या की है उन्होंने कहा कि अगर दोनों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती तो इलाके में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features