BJP का 39वां स्थापना दिवस आज, मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को शाह करेंगे संबोधित

BJP का 39वां स्थापना दिवस आज, मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को शाह करेंगे संबोधित

केंद्र के अलावा 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी आज अपना 39वां स्थापना दिवस मना रही है. बीजेपी अपने इस स्थापना दिवस का जश्न जोर-शोर से मना रही है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में आज तीन लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, तो वहीं शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे.BJP का 39वां स्थापना दिवस आज, मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को शाह करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. पीएम मोदी ने इस दौरान एक वीडियो भी ट्वीट किया. पीएम मोदी के अलावा अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

मुंबई में ‘शाह’ देंगे कार्यकर्ताओं को मंत्र

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली को बीजेपी की तरफ से मिशन 2019 का बिगुल फूंकना भी बताया जा रहा है. रैली में करीब 3 लाख कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं. इसके लिए 28 ट्रेन, 5000 बसों से कार्यकर्ता देश के कई हिस्सों से मुंबई पहुंच रहे हैं. रैली को संबोधित करने के बाद अमित शाह यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं. 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com