कोलकाता: कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए सांसद सुनील मंडल (Sunil Mandal) की कार पर हुई पत्थरबाजी के बाद उन्हें Y प्लस कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की गई है। जिसके बाद अब सनी देओल के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक टीम हमेशा तैनात रहेगी। 
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुनील मंडल जब मंडल हैस्टिंग्स में भाजपा के कार्यालय जा रहे थे तब उस समय मंडल को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा था। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे कुछ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी कार रोकी। उन्हें कार्यालय जाने से रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए। उन्होंने मंडल के वाहन पर पत्थर भी फेंके।
उन्होंने कहा कि इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली जिसके बाद मंडल को की कार वहां से निकल सकी। मंडल ने आगे कहा कि, ‘इससे तृणमूल का असली रंग सामने आ गया। वे किसी भी लोकतांत्रिक नियम को नहीं मानते। जन प्रतिनिधि से क्या इस किस्म का व्यव्हार किया जाता है?’
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features