BJP के MLA श्याम प्रकाश ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा-इतना भ्रष्टाचार आज तक नहीं देखा

 हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सिस्टम पर करारी चोट करने वाले श्याम प्रकाश ने कहा है कि प्रदेश में अब तो भ्रष्टाचार चरम पर है।

हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना दर्द पोस्ट किया है। भाजपा विधायक ने लिखा है कि मैंने मैंने अपने इतने बड़े राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार आजतक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार अभी देख और सुन रहा हूं, वह बेहद डराने वाला है। जिससे भी किसी दूसरे के भ्रष्टाचार की शिकायत करो, वह उससे वसूली में लग जाता है। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो रहा है, वसूली जारी है।

सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही सरकार और सिस्टम के खिलाफ बोलने वाले हरदोई की गोपामऊ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने वर्तमान में भ्रष्टाचार की बात लिखी है। विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा कि मैने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा जितना इस समय देख और सुन रहा हूं। जिससे शिकायत करो वह खुद वसूली कर लेता है।

विधायक की यह पहली पोस्ट नहीं है। इससे पहले भी वह सरकार और सिस्टम के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से लिख चुके हैं। विधायक श्याम प्रकाश सपा छोड़कर चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए थे और वह बसपा व कांग्रेस में भी रहे हैं। चुनाव के पहले सपा की सरकार में रहते हुए भी उन्होंने फेस बुक को ही बोलने का जरिया बनाया था। उस समय उनकी लिखी गई पोस्टों के बाद अब फिर लिखी जा रही पोस्टों पर राजनीतिक जानकार अलग अलग कयास लगा रहे हैं।

श्याम प्रकाश ने इससे पहले भी कोविड फंड में विधायक निधि के दुरुपयोग पर आपत्ति जताने के बाद अपनी बची विधायक निधि वापस मांगी थी। हरदोई के गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश अक्सर ही अपनी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोलकर चर्चा में रहते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com