भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व वित्तमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के पार्टी की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर उन पर तंज कसा है।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त ने यशवंत सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इकोनॉमिस्ट दत्तोपंत थेंगड़ी ने कि यशवंत सिन्हा ‘अर्थ शास्त्री’ नहीं बल्कि ‘अनर्थ शास्त्री’ हैं।
हालांकि भाजपा की ओर से हो रहे तमाम पलटवार से अलग यशवंत सिन्हा ने बुधवार को भी एक बार फिर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना गुस्सा बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि हम पिछली सरकार को देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हाल के लिए दोष नहीं दे सकते, हमें भी इसे सुधारने का पूरा मौका मिला।
सिन्हा ने ये भी कहा कि मैं जीएसटी का समर्थक था, लेकिन सरकार इसे लागू करने की जल्दी में थी, जिसकी वजह सरकार का ये कदम फेल साबित हुआ।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features