मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम राजनैतिक ही नहीं प्रोफेशनल लोगों का भी समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हैं। हम इसके लिए प्रयासरत हैं।
वहीं स्वयं को ‘लड़का’ कहे जाने पर मीडिया पर प्रहार करते हुए कहा कि कभी योगी जी को भी ‘लड़का’ कह कर देखिए। पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उन खबरों पर आई है, जिनमें उन्हें और राहुल गांधी को ‘लड़का’ कहकर संबोधित किया गया है।
यूपी की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि, लोगों को पीटा जा रहा है और पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। प्रदेश की दयनीय हालत को देखते हुए ही शायद नए डीजीपी अभी ज्वॉइन नहीं कर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में हुई मौतों पर दस लाख रुपए मुआवजे की मांग की।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features