मुम्बई: भारतीय जनता पार्टी आज अपना 39वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिये 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

इनमें नई दिल्ली, उत्तरी.पूर्वी दिल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर हिमाचल प्रदेशद्ध और सारण बिहार शामिल है। आपको बता दें कि केंद्र के अलावा बीजेपी 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज है।
इसलिए कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर खास उत्साह नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिये सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया। वहीं मुंबई में अमित शाह जिस रैली को संबोधित करेंगे उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
28 ट्रेनों और 5 हजार बसों से देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं। इस रैली से शाह 2019 में होने वाले चुनावों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features