नई दिल्ली: रविवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा का नया पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया गया। पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह और उनकी टीम की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि समय सीमा से पहले ही इस काम बखूबी अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मुख्यालय बजट से नहीं सपने और काम करने की लगन से बनता हैं।पीएम मोदी ने कहा कि यह काम बजट की व्यवस्था से नहीं होता। इसके लिए टीम स्पिरिट चाहिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन टोली ने इस काम को बखूबी निभाया है।
कार्यक्रम की शुरुआत बन्दे मातरम के साथ शुरू हुई। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम देखने में छोटा जरूर है लेकिन भाजपा के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि इस मुख्यालय के लिए कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कार्यकारिणी और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हो सकती है। अमित शाह ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का यह सपना था कि अपना दफ्तर हो। अब जबकि पीएम ने इसका उद्घाटन किया है यह सपना अब हकीकत में बदल गया।
इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाहए सुषमा स्वराज, पीयूष गोयलए लाल कृष्ण आडवाणी समेत शीर्ष पार्टी नेता मौजूद हैं। पार्टी का नया कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभिन्न दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से अन्यत्र ले जाने के निर्देश के बाद भाजपा ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश सुप्रीम कोर्ट द्वारा विभिन्न दलों को अपना कार्यालय लुटियन जोन से अन्यत्र ले जाने के निर्देश के बाद भाजपा ऐसा कदम उठाने वाली पहली बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। भाजपा का कार्यालय अशोक रोड पर थाए जबकि कांग्रेस का मुख्यालय अकबर रोड पर है।
ये दोनों परिसर सरकारी निवासों के पूल का हिस्सा हैं। मोदी और शाह ने पिछले साल अगस्त में नये मुख्यालय की आधारशिला रखी थी और मुम्बई की एक प्रमुख आर्किटेक्ट कंपनी ने उसका डिजायन तैयार किया है। नए मुख्यालय में आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस तीन भवन हैं ताकि पार्टी पदाधिकारी समय पर ही राज्यों एवं स्थानीय स्तरों पर अपने समकक्षों के साथ पार्टी कामकाज पर समन्वय कायम कर सकें।
बीजेपी का नया मुख्यालय 2 एकड़ की जमीन पर निर्मित किया गया है। इसमें 400 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस रूम, सेमीनार रूम और स्क्रीनिंग रूम बनाया गया है। इसके अलावा बिल्डिंग में सोलर पैनल और बायो टॉयलेट भी बनाए गए हैं। साथ ही अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
नई बिल्डिंग कमल की थीम पर बनी है। परिसर में कमल की थीम वाला एक तालाब भी बनाया गया है। नए मुख्यालय के परिसर में लाल रंग की तीन बिल्डिंग बनाई गई हैं।
पार्टी के अधिकारियोंए सचिवों और कार्यकर्ताओं के लिए कमरे बनाए गए हैंए ताकि सब आपस में समन्वय बनाकर अच्छे से काम कर सकें। साथ ही एक स्टूडियो भी बनाया गया है ताकि नेता वहीं से टीवी डिबेट में हिस्सा ले सकें।
पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस मुख्यालय का निर्माण किया गया है। परिसर के सभी 70 कमरों में वाई.फाई की व्यवस्था की गई है। तीनों बिल्डिंग में कॉन्फ्रेंस हॉलए रिसर्च रूमए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। रेन वॉटर हारवेस्टिंग की भी व्यवस्था है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features