मुम्बई: अब बालीवुड में बनने वाले फिल्म को बजट करोड़ों रुपये के पार हो जाता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। पर क्या आप जानते हैं कि बालीवुड में बन रही एक फिल्म का गना शूट करने में करीब 5.5 करोड़ का खर्च आ गया। यह खर्च इतना क्यों आया, चलिए इस बारे में हम आपको बताते हैं।

एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा स्टारर नमस्ते इंग्लैंड एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें कई लव सॉन्ग्स हैं। इन दिनों इस फिल्म को लेकर कई खबरें भी आ रही हैं। अब इस फिल्म के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग में करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं।
फिल्म के डायरेक्टर और को प्रड्यूसर विपुल शाह ने बताया कि यह उनका अब तक का शूट किया हुआ सबसे महंगा गाना है। बता दें कि नमस्ते इंग्लैंड का गाना तू मेरी मैं तेरा की शूटिंग में 11 दिन लग गए और इसपर करीब 5.5 करोड़ का खर्च आया है।
आपको वह दिलचस्प बात भी बता दें जिसके कारण इस गाने पर इतना खर्च हो गया। यह गाना फिल्म का एक अहम हिस्सा है और इसमें अर्जुन और परिणीती को पंजाब से लंदन तक सफर करते हुए दिखाया गया है।
मेकर्स ने बताया कि उन्होंने पहले रिसर्च किया और इस सफर के लिए एक इंटरेस्टिंग रूट ढूंढा। इस गाने में करीब 18 से 20 लोकेशन्स दिखाए गए हैं। नमस्ते इंग्लैंड वर्ष 2007 नमस्ते लंदन की सिक्वल बता जा रही है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हो गयी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features