मुम्बई: शराब और सिगरेट का बालीवुड से काफी पुराना नाता रहा है। कई एक्टर- एक्टे्रस इन दोनों चीजों का सेवन करते हैं। कई मौकों पर उन्हें खुलेआम सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग करते देखा गया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का स्मोकिंग करते वीडियो वायरल हो रहा है। मगर आज आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड में स्मोकिंग के मामले में सबसे आगे हैं।

11 जनवरी 1946 को देहरादून में जन्मीं अंजू महेंद्रू को आज की पीढ़ी मशहूर टीवी शोज की खूबसूरत दादी, सास या मां के तौर पर जानती है। उम्र के 72 बरस गुजार चुकीं अंजू की स्मोकिंग के चर्चे पूरे इंडस्ट्री में मशहूर है। खुद अंजू ने अपनी फिटनेस का राज स्मोकिंग करना बताया था।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ये बात कबूली थी कि वे दिन में अगर 40 कप चाय पीती हैंए तो 40 बार स्मोकिंग भी करती हैं। बकौल अंजू महेंद्रू मेरी सेहत का राज है 40 कप चाय के साथ 40 सिगरेट और हर सुबह चार बजे सोना। मैं सिर्फ चार घंटे सोती हूं। कई लोग मेरे इस लाइफ्स्टाइल से डरते भी हैं और हमेशा पूछते हैं कि इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होती क्या।
लेकिन मेरे साथ ऐसा बिलकुल नहीं है। मैं कई सालों से ऐसे ही जी रही हूं लेकिन फिर भी फिट हूं। अंजू यहां तक कहतीं हैं कि इससे ही उन्हें काम करने की एनर्जी मिलती है और वे खुद को फ्रेश महसूस करती हैं। उनका कहना है कि भले ही सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो लेकिन यहां तो सिगरेट ही मेरी फिटनेस का असली राज है।
72 साल की अंजू महेंद्र पिछले 50 सालों से बॉलीवुड में हैं और वे आज भी काम कर रही हैं। फिलहाल वे सीरियल रिश्तों का चक्रव्यूह में नजर आ रही हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है।
वे आज भी अपने एटीट्यूड के कारण बॉलीवुड में जानी जाती हैं। अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल कपाडिय़ा से शादी कर ली। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद अंजू महेंंद्रू वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ रिश्तों को लेकर भी चर्चा में थी। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। मगर घरवालों की नाराजगी के चलते यह रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच पाया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features