मुम्बई: अपनी अदाकारी से दर्शकों को दिल में उतर जाने वाली एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी। लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुकीं अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ईला है।

फिल्म में वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। खबरों की मानें तो ईला का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन भी नजर आएंगे।
इस फिल्म में रिद्धी सेन काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि काजोल इस फिल्म में मां के अलावा पेशे से गायिका होंगी। पता हो कि काजोल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साउथ एक्टर रजनीकांत की तमिल फिल्म वीआईपी 2 में नजर आई थीं।
इसके अवाला काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म दिलवाले थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म दिलवाल साल 2015 में रिलीज हुई थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features