स्त्री’ की कमाई बेधड़क जारी है। बुधवार को इसकी कमाई एक बार फिर बढ़ी। इसे रिलीज के छठे दिन 6.55 करोड़ रुपए मिले हैं।
मंगलवार को भी इसने घटी हुई टिकट दरों के बावजूद जमकर कमाया था। कायदे से मंगलवार को ही इसका लिटमस टेस्ट था। इसमें फिल्म कमाल के आंकड़ों से पास हुई। मंगलवार को इसे 6.37 करोड़ रुपए मिले थे। छह दिन बाद इसकी कमाई 54.89 करोड़ रुपए है।
सीमित स्क्रीन्स पर इसे रिलीज किया गया है इसलिए ये कमाई कमाल की है। बता दें कि सोमवार को जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा उठाते हुए इसने 9.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। संडे को इसने 14.57 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार की कमाई 10.87 करोड़ थी। शुक्रवार को यानी पहले दिन इसे 6.83 करोड़ रुपए मिले थे। यह फिल्म सुपरहिट हो गई है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features