हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ के गांव नगला महारी में 36 वर्षीय शिक्षामित्र सत्यप्रकाश यादव ने बुधवार तड़के सीने में गोली मार कर की आत्महत्या। परिवार वालों का कहना है कि सत्यप्रकाश समायोजन रद्द होने से परेशान था।

परिजनों के अनुसार सत्यप्रकाश ने कई बार अधिकारियों को अपनी मुश्किल समझाने की कोशिश की थी लेकिन चूंकि मामला बड़ा और राजनीतिक था इसलिए इसका समाधान नहीं हुआ। वह गरीबी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। सत्यप्रकाश के चार बच्चे हैं।
वहीं आत्महत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से बातचीत कर उनसे जानकारी हासिल की। कई महीनों से शिक्षामित्र समायोजन रद्द होने के बाद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों को सहायत अध्यापक से डीमोट कर दिया गया था।
राज्य सरकार इसके बाद शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपये का मानदेय देने का फैसला किया था। वहीं राज्य सरकार के इस फैसले के विरोध में शिक्षा मित्रों ने लखनऊ से दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन किया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features