कोलकाता में बीजेपी के दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ये हमला टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने किया है क्योंकि टीएमसी के कार्यकर्ता सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी से नाराज हैं।
इस हमले में कई लोगों को चोटें भी आईं हैं। आपको बता दें कि रोज वैली स्कैम में सीबीआई ने सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हमले को इसकी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने रोज वैली चिटफंड मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुदीप बंदोपाध्याय को आज सुबह सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। कई घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि सीबीआई सुदीप बंधोपाध्याय को भुवनेश्वर ले जा सकती है।
हालांकि, सीबीआई ने अभी तक सुदीप बंधोपाध्याय की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सीबीआई का कहना है कि सुदीप को गिरफ्तार नहीं किया गया है, सुदीप से सिर्फ पूछताछ की जा रही है। रोज वैली मामले में सीबीआई पहले ही टीएमसी के सांसद तापस पाल को गिरफ्तार कर चुकी है। सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features